{"_id":"6a5688f653d890d3b60158a6","slug":"road-flooding-in-banksia-due-to-rain-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-153805-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश से बनकसिया में सड़क पर जलजमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश से बनकसिया में सड़क पर जलजमाव
Wed, 15 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड की ग्राम पंचायत बनकसिया में सफाई कर्मियों की नियुक्ति के बावजूद बरसात से पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई। इससे बारिश होते ही गांव में गंदगी बढ़ गई है और नालियां जाम हो गई हैं। पंचायत निवासी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में नालियों का पानी रास्तों पर बह रहा है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मार्ग पर हल्की सी बारिश होने पर ही काफी जलभराव हो जाता है। इससे बच्चों को विद्यालय में आवागमन करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह कूड़ों का अंबार लगा है। सौरभ, राजू, सुनील सिंह, नागेश्वर यादव, साजन, रमाकांत, गोलू आदि ने नालियों की सफाई कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन