Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road crumbles in two years, raising questions about its quality

Sant Kabir Nagar News: दो वर्ष में उखड़ गई सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Road crumbles in two years, raising questions about its quality
मेहदावल विकास खंड के डुमरिया बाबू में जर्जर सड़क। संवाद
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के डुमरिया बाबू गांव में जिला पंचायत निधि से वर्ष 2023-24 में बनाई गई लेपन सड़क दो वर्ष भी नहीं टिक सकी। बढ़या ठाठर थरौली पिच रोड से घनश्याम के घर की तरफ कराए गए लेपन कार्य की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। मौके पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। जर्जर हो चुकी सड़क से धूल उड़ रही है। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण दयासागर यादव, श्रीराम यादव, जयप्रकाश, अनिल कुमार, दीपचंद हीरालाल, उपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उखड़ी गिट्टियों पर दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। साइकिल सवार व पैदल चलने वाले गिरकर जख्मी हो रहे हैं। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को रोज जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल का गुबार उठता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से तकनीकी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मानक विहीन कार्य किया है, जिसकी वजह से सड़क टूट गई। एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था को सड़क की मरम्मत का निर्देश दिया जाएगा। अगर मानक के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed