फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Road construction stalled due to rain, problems increased

Sant Kabir Nagar News: बारिश में ठप हो गया सड़क का निर्माण, बढ़ीं दुश्वारियां

Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Road construction stalled due to rain, problems increased
फोटो सहित
विज्ञापन

- भेली मंडी से बरदहिया जाने वाली सड़क खोदाई कर छोड़ी
- नेदुला से नई तहसील जाने वाली सड़क भी अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश से शहर के तीन सड़कों का निर्माण कार्य ठप हो गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कहीं निर्माण के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई है तो कहीं कार्य अधूरा पड़ा है।
शहर के नेदुला चौराहे से लेकर नई तहसील तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य ठप पड़ गया है। जिससे सड़क आधी-अधूरी पड़ी है। इस मार्ग से रोजाना अधिवक्ताओं, वादकारियों, अधिकारियों सहित आम लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के भेली मंडी से बरदहिया जाने वाली सड़क की खोदाई कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण यहां कीचड़ फैला है। वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोगों को दुर्घटना की आशंका है। दूसरी तरफ भुवरिया से पायलपार तक बन रहे लिंक रोड का निर्माण भी अधूरा है। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं, जबकि सड़क को माॅनसून आने के पहले ही पूरा कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में स्थिति यह है कि इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस मार्ग का निर्माण पूरा होने पर बस्ती की ओर से आने वाले बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर धनघटा, आंबेडकरनगर आदि स्थानों को जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

बोले शहरवासी..कीचड़ फैलने से वाहन फिसलने का खतरा
शहर निवासी दिलीप कुमार, अशोक कुमार आदि ने कहा कि सड़कों को आधा-अधूरे छोड़ दिए जाने से परेशानी हो रही है। बारिश के कारण इन सड़कों पर वाहन फिसलने का खतरा बना है। कारण यह है कि कई जगह जलभराव व कीचड़ हो गया है। लोगों ने सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।


बोले जिम्मेदार
सड़क के निर्माण के लिए काम शुरू कराया गया था, लेकिन बारिश के कारण बाधा आई गई है। जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
- जगत जायसवालनगर, अध्यक्ष, पालिका परिषद खलीलाबाद

नेदुला से नई तहसील और भुवरिया से पायलपार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बारिश के कारण दिक्कत आई है, जल्द ही ये सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
- आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed