फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road construction

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद को लेकर महिला को पीटा

Fri, 26 May 2023 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
road construction
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के मझारी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि लोगों ने रास्ते में दीवार बना ली। इससे उसके परिवार को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। मझारी गांव निवासी मंजू देवी पत्नी ओमकार नाथ का आरोप है कि 23 मई को दिन में 12 बजे रास्ते के विवाद को लेकर गुड़िया पत्नी महेंद्र, सुनीता देवी पत्नी अरविंद, बासमती देवी पत्नी भगवान दास उनके दरवाजे पर चढ़ आईं। आरोप है कि यह लोग अपशब्द कहने लगी। विरोध करने पर लात, घूंसा, मुक्का से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना को तमाम लोगों ने देखा और बीच बचाव किया। आरोप है कि लोगों ने उसे जानमाल की धमकी दी। घटना से जुड़ा वीडियो भी उनके पास है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि इन लोगों ने दीवार खड़ी करके उसका रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस मामले में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने एसओ दुधारा और तहसीलदार को प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि अभी तक समस्या बनी हुई है। पीड़ित ने एसओ से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed