{"_id":"64f22955bf7d5cb6280b01e9","slug":"road-broken-to-make-underground-drain-dust-flying-problems-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2336-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अंडरग्राउंड नाला बनाने में तोड़ दी सड़क, उड़ रही धूल, दुश्वारियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अंडरग्राउंड नाला बनाने में तोड़ दी सड़क, उड़ रही धूल, दुश्वारियां बढ़ीं
विज्ञापन
समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार तक जाने वाली सड़क नाला बनाने के लिए खोदी गई थी सड़क उसके उपर से
दुकान और घरों में घुस रही धूल से दुकानदार और गृहिणियां हैं परेशान
तालाब में भरा पानी, ठप हो गया समय माता मंदिर पोखरे का जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण और अंडरग्राउंड नाला निर्माण अधर में लटक गया है। कहीं बजट का रोड़ा है तो कही बारिश काम में बाधा बन गई। नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। हल्की बारिश होने पर ही सड़क कीचड़ से सराबोर हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ उड़ रही धूल से जहां आसपास के दुकानदार परेशान हो रहे हैं, वहीं ऊबड़-खाबड़ सड़क की वजह से राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
समय माता मंदिर पोखरे के जीर्णोद्धार के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की। जिसे शासन ने मंजूरी दी और करीब डेढ़ करोड रुपये अवमुक्त किए। करीब चार माह पूर्व काम शुरू कराया गया। इसके लिए पोखरे का पानी निकाला गया, लेकिन बारिश होने की वजह से पोखरे में जलभराव हो गया है, जिस कारण काम ठप पड़ा हुआ है। इससे समय माता मंदिर पर दर्शन के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोखरे का सुंदरीकरण होने पर लोगों को समय बिताने के लिए जहां बेंच मिलते, वहीं समय माता मंदिर परिसर की रौनक बढ़ जाती।
दूसरी तरफ जल निकासी के लिए समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाला बनना था, यह नाला भी अभी अधूरा है। करीब दो करोड़ की खर्च होने के बाद भी यह नाला मुख्य नाले से नहीं जुड़ सका है। इसके साथ ही 900 मीटर दूरी तक सड़क खोद कर गिट्टी के साथ मिट्टी डाल दी गई। बारिश होने पर सड़क कींचड से सराबोर हो जाती है। ऊबड़खाबड़ सड़क होने से और धूल उड़ने से राहगीरों के साथ आस-पास रहने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। इस समय धूल के कारण दुकानदार खासे परेशान है। दुकानों में धूल उड़कर जा रही है, जिससे सामान खराब हो रहे हैं। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ फैल जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन तोड़ी गई सड़क बनाने की दिशा में कदम उठाता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
0000000000000000000000000
शहर के समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार तक अंडर ग्राउंड नाला का निर्माण कराया गया, लेकिन इस नाले को मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। इससे जलभराव से निजात मिलना संभव नहीं होगा।
रतन कुमार- शहरवासी
000000000000000000000000
समय माता मंदिर स्थित पोखरे का सुंदरीकरण शुरू होता तो उम्मीद थी कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ समय बिताने के लिए जगह मिलती, लेकिन वर्तमान में काम बंद है, जिससे उम्मीद टूट रही है।
प्रेम चंद्र- शहरवासी
0000000000000000000000
नाला निर्माण के दौरान सड़क तोड़ दी गई। इस पर गिट्टी और मिट्टी डाल दिया गया है। बारिश होने पर कीचड़ हो जाता है, जिससे आना-जाना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में धूल उड़ रही है और दुकान में घुस रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
विकास कुमार- शहरवासी
000000000000000000000000
सड़क तोड़ दिए जाने से आना-जाना मुश्किल हो गया है। वाहनों के गुजरते वक्त धूल घरों व दुकानों में घुस रही है। इससे परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान होना चाहिए।
अमन अंसारी- शहरवासी
00000000000000000000000000
समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण में बारिश के कारण बाधा आई है, जल्द ही पोखरे से पानी निकलवाकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। अंडर ग्राउंड नाले का करीब नौ सौ मीटर कार्य हो गया है। मुख्य नाले में जोड़ने के लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़क का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।
विनय कुमार मिश्र- ईओ नगर पालिका खलीलाबाद