{"_id":"587fab794f1c1b3403f00c44","slug":"road-accident-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला के घर के लोग विलाप करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंगला ताल के पास बुधवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बाइक पर पीछे बैठी महिला की जहां मौत हो गई,वहीं पति घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस लेकर तेजी के साथ गोरखपुर की तरफ भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्नी की मौत पर पति और परिवार के लोग सहम गए।
कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव निवासी सोहनलाल पुत्र हरिकिशन पांच भाइयों में चौथे नंबर के हंै। खलीलाबाद के घोरखल मोहल्ले में मकान बनवा कर परिवार सहित रहते हंै। वह ठेले पर चाट ,समोसा, पकौड़ी आदि बेच कर घर का खर्च चलाते है। बुधवार को गोरखपुर में उनके किसी रिश्तेदार के वहां लड़की की शादी के लिए दिखाई का रश्म था। उसी में शामिल होने के लिए सोहन लाल अपनी 40 वर्षीय पत्नी रंजना देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंगला ताल के पास अभी लोग पहुंचे ही थे।
उसी दौरान पीछे से गुजरी रोडवेज की एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दंपति घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोग उन्हें 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही रंजना देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति का उपचार किया। पत्नी की मौत की खबर से घायल पति का रो- रो कर बुरा हाल था। बाद में सोहन लाल के भाई मोहन , कन्हैया और गांव के तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल सोहन लाल ने बताया कि रोडवेज की बस ने पीछे से तेज गति से टक्कर मारा,जिससे बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर सिर के बल गिर गई और उसकी मौत हो गई। उसके पास तीन बेटियां है। 20 वर्षीय बेटी शिखा, 18 वर्षीय नेहा और 15 वर्षीय निधि है।
विज्ञापन
बड़ी बेटी की शादी की बाते अक्सर पत्नी रंजना से करता रहता था। बेटी की शादी से पहले की पत्नी चल बसी। बेटियों की देखभाल कौन करेंगा यह सोच- सोच कर फफक - फफक कर रो रहे थे। उनके भाई और रिश्तेदार सभी उन्हे समझा रहे थे। पत्नी का साथ छूटने के गम में रोते-रोते अचानक शांत हो जाते थे तो लोग परेशान हो गए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।