फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rld protest in colectrate

रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 31 Dec 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
rld protest in colectrate
कलेक्ट्रेट पर रालौद के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया बाद में एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- खलीलाबाद बंद चीनी मिल चलवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करवाने की मांग की। डीएम को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। खलीलाबाद की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करवाया जाए और जिला मुख्यालय पर बस अड्डे की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि मगहर की कताई मिल बंद हो चुकी है। जिसे चालू करवाया जाए और धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र को सुचारु रूप से संचालन शुरू किया जाए। सेमरियावां बाजार को टाउन एरिया घोषित किया जाए। इसके साथ ही कांटे को नया विकास खंड बनाने के साथ ही खलीलाबाद मुखलिसपुर चौराहे के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वह वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव पियूष कुमार सिंह, तौलू प्रसाद, वीरेंद्र चौहान, प्रहलाद चौधरी, दुर्गेश सिंह, बलिराम चौधरी, सर्वजी पासवान, रशीद अहमद, अजय सिंह सैंथवार, विपिन सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, बब्लू खान, अतुल सिंह, जवाहर लाल चौधरी, कमल सोनकर, पप्पू खान, उदयभान यादव, रामानंद गोंड, रामसागर चौधरी, बाल सिंह, चंद्रशेखर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संतकबीरनगर। गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में कोई व्यवधान न हो इसके लिए रालोद के धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को देखते हुए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार को उनके आवास गौरापार में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। हालांकि वे कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए। इस दौरान अमित शाह वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। पुलिस ने उन्हें नारे लगाने से रोका लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed