फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rexa Coal Group ordered to be immediately dissolved.

Sant Kabir Nagar News: रेक्सा कोल समूह को तत्काल निरस्त करने का निर्देश

Thu, 19 Feb 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rexa Coal Group ordered to be immediately dissolved.
तिघरा। विकास खंड बघौली का बृहस्पतिवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के अभिलेखों की जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेक्सा कोल समूह की कार्यप्रणाली पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। समूह की केयरटेकर के कार्यों से असंतुष्ट होकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार यादव को निर्देश देते हुए सीडीओ ने उक्त समूह को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर नए समूह के गठन के आदेश दिए। साथ ही, अब तक दिए गए मानदेय का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देते हुए सफाई कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि ब्लॉक का कार्य समाप्त होने के बाद वे तत्काल अपने मूल तैनाती स्थल पर वापस जाएं और कार्य में लापरवाही न बरतें। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद यादव, अर्जित प्रकाश, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, प्रवीण चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed