{"_id":"65b807bd88e92800740ec237","slug":"revised-when-husband-refused-to-talk-on-mobile-wife-beat-him-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-108985-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संशोधित....पति ने मोबाइल पर बात करने से मना किया तो पत्नी ने कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संशोधित....पति ने मोबाइल पर बात करने से मना किया तो पत्नी ने कर दी पिटाई
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र का मामला, थाना गेट पर समझौते के लिए घंटों हुई पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा।
पति ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने से मना क्या किया कि पत्नी इतनी नाराज हो गई कि पति को पीट कर घायल कर दिया। यही नहीं खुद थाने पहुंच गई और पति पर पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगी। मामले में सुलह समझौते के लिए थाना गेट के सामने घंटों पंचायत होती रही।
पीड़ित पति का आरोप है कि सोमवार सुबह उसकी पत्नी खाना बना रही थी। खाना बनाते समय मोबाइल पर किसी से बात भी कर रही थी। खाना जल्दी बनाने के लिए मोबाइल पर बात करने से मना किया तो वह इतनी नाराज हो गई कि पास में रखे डंडे से हमला कर दिया। इससे उसे कई जगह चोटें आई हैं। पति का कहना है कि पत्नी अक्सर घंटों मोबाइल पर बातचीत करती रहती है।
दूसरी तरफ महिला का आरोप है कि सुबह खाना बनाने में विलंब को लेकर उसके पति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गांव के तमाम लोग उनके घर पहुंच गए। लोग दोनों को समझा रहे थे इसी बीच पत्नी थाने पहुंच गई। थाने पर तहरीर देकर पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थोड़ी देर बाद पति भी थाने पर पहुंच गया। थाना गेट के सामने दोनों पक्षों के बीच सुबह समझौते की बात होती रही। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।