फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Revenue team identified the disputed land

Sant Kabir Nagar News: राजस्व टीम ने विवादित जमीन का कराया चिन्हांकन

Tue, 10 Oct 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Revenue team identified the disputed land
मोलनापुर। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने महुली क्षेत्र के झकही गांव में विवादित भूमि का सीमांकन कराया। राजस्व टीम ने पट्टाधारकों व ग्रामीणों की मौजूदगी में चिह्नांकन किया। उन्हें बताया भी कि इसका अनुपालन करें, विवाद न खड़ा करें।
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा और रास्ते में पेड़ लगाने को लेकर 29 सितंबर को झकही गांव के दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। विवाद की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम धनघटा ने मामले का निपटारा करने के लिए थाना और राजस्व की टीम को निर्देश दिया था। लेखपाल अजीत सिंह ने बताया जल-भराव और धान की खड़ी फसल होने के कारण ठीक-ठीक सीमांकन कर पाना संभव नहीं रहा। स्थिति अनुकूल होने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी की उपस्थिति में यह तय हुआ कि विवादित रास्ते पर किसी पक्ष द्वारा आवागमन का बाधित नहीं किया जाएगा। दोनों पक्षों से लिखित सुलहनामा पर हस्ताक्षर लिया गया है। इस मौके पर राजस्व टीम से अरविंद सिंह, ध्यानपाल सिंह, संदीप कशौधन, चौकी इंचार्ज अजय पांडेय और मनीष यादव आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed