फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Revenue team arrived to measure school land, returned after villagers protested

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय की भूमि पैमाइश को पहुंची राजस्व टीम, ग्रामीणों के विरोध पर लौटी

Fri, 28 Jun 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Revenue team arrived to measure school land, returned after villagers protested
- सेमरियावां जूनियर हाईस्कूल परिसर में पत्थर नसब का कार्य होना है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाक मुख्यालय स्थित जूनियर हाईस्कूल की भूमि पैमाइश व निशानदेही के लिए एसडीएम के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम का गांववालों ने विरोध जताया। जिसके चलते राजस्व टीम को लौटना पड़ा। गांववालों ने डीएम को मौके पर पहुंचकर जांच करने की बात कही। एसडीएम ने कार्यालय में शुक्रवार को दोनों पक्ष को बात को रखने को कहा है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।
एसडीएम खलीलाबाद के आदेश पर बगेदू बनाम सरकार के वाद पर राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्थित भूमि पैमाइश व निशानदेही करने की सूचना पर गांव वाले एकत्र हो गए। राजस्व टीम का गांववालों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुहम्मद अहमद, ग्राम प्रधान अबरार अहमद, शहजाद अहमद, फिरोज नदवी, शमीम राना, मिन्हाज अख्तर, हाजी अब्दुल गनी आदि ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां की संरक्षित जमीन को कुछ भू-माफिया कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन शिक्षा विभाग की है। विद्यालय स्थापना साल 1932 से है। विद्यालय चहारदीवारी से घिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर के अंदर कस्तूरबा विद्यालय, बीआरसी, बीईओ कार्यालय, आईटीआई काॅलेज, प्राइमरी जूनियर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र चहारदीवारी के अंदर राज्य संपत्ति के रूप में मौजूद हैं। चहारदीवारी के अंदर कुछ खाली भूमि है, जिस पर बच्चे खेल कूद व अन्य कार्यक्रम करते हैं। 1932 से स्थापित विद्यालय परिसर भूमि में वास्तविकता के विपरीत गलती से कुछ लोगों का नाम दर्ज रह गया। गांव वालों का आरोप है कि कुछ काश्तकारों को जिला के बाहर के भू-माफिया तहसील प्रशासन पर दबाव बनाकर स्कूल की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। विद्यालय की भूमि संरक्षित रखना जरूरी है।
बीएसए अमित सिंह ने बताया कि गांववालों ने पूरी बात बताई है। बीएसए ने डीएम को मामले को अवगत कराने की बात कही। इस दौरान गांव वालों ने नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। कहा कि किसी भी कीमत पर स्कूल की भूमि पर भूमाफिया का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। टीम वापस लौट गई।




पहले भी जा चुकी है टीम
जनवरी 2023 में तहसीलदार खलीलाबाद के नेतृत्व में पत्थर नसब के लिए पहुंची राजस्व टीम को गांव वालों को विरोध का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिर पहुंची राजस्व विभाग टीम को गांववालों ने वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed