फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Revealed: Bought car after selling pickup, committed robbery

खुलासा : पिकअप बेच खरीदी कार, लूट की घटना को दिया अंजाम

Wed, 10 Apr 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Bought car after selling pickup, committed robbery
बालूशासन पुल के पास व्यपारी से हुई लूट के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा। संवाद
- सिद्धार्थनगर के व्यापारी से हुई थी लूट
विज्ञापन

- साथियों के सहयोग से रेकी कर घटना को देते थे अंजाम
-एक दिन पूर्व दो आरोपी को बस्ती पुलिस ने किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने सुनियोजित तैयारी के साथ अपराध जगत में कदम बढ़ाया। अपने अन्य साथियों के सहयोग से रेकीकर घटना को अंजाम देते थे। एक दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी के दो सहयोगियों को बस्ती पुलिस ने कार के साथ गिरफ्तार किया। जबकि घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। चार दिन के भीतर की लूट की घटना को डकैती के रूप में खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
सिद्धार्थनगर के व्यापारी से हुई लूट के वारदात में सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र के तीन और महराजगंज के दो आरोपियों का शामिल होना पाया गया। पुलिस टीम के मुताबिक सिद्धार्थनगर के उसका बाजार का आरोपी कृष्णमोहन इंटर पास करके एक पिकअप खरीदकर रोजी रोटी के लिए काम करता था। इससे उसका खर्च पूरा नहीं हो पाया। जिसके बाद वह अपनी पिकअप बेचकर 2.40 लाख रुपये में पुरानी सफेद कार खरीदा। दोस्त विजय चौहान के साथ मिलकर साथ में अजीत वर्मा, बाल अपचारी व मुन्ना चौहान के साथ मिलकर नशाखोरी और अपराध की तरफ कदम बढ़ा दिया। कार से ही सभी ने मिलकर बस्ती जनपद के सोनहा क्षेत्र में पेट्रोलपंप पर चोरी की। वहां से मिले रुपये के बाद उनका मन बढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम सुराग लगाते हुए जब तक आरोपी कृष्ण मोहन व विजय चौहान तक पहुंचती तब तक बस्ती पुलिस के हत्थे दोनों आरोपी चढ़ गए। बस्ती पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस के हाथ अजीत वर्मा और बाल अपचारी हाथ लग पाया। जबकि घटना में शामिल बृजमनगंज महराजगंज निवासी मुन्ना चौहान पुलिस सक्रियता को देखकर भूमिगत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेकी करके घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देेने के लिए बदमाशों ने पूरी रेकी की थी। कार से पांचों मेंहदावल बाईपास पर आकर पहले नशा किए। इसके बाद डीघा बाईपास तक जाकर रेकी की। सिद्धार्थनगर के व्यापारी को अकेला काफी सामान के साथ जाता देखकर उसको टारगेट किया। बाइक पर ज्यादा सामान होने और ईद का त्योहार नजदीक होने के वजह से सामान जल्दी दुकान पर पहुंचाने की लालच से शकील अहमद धीरे-धीरे बाइक लेकर अपने दुकान के लिए रवाना हो गया। तीन आरोपी को बालूशासन पुल के निकट झाड़ियों के पास उतारकर दो आरोपी कार को लेकर वापस आए और शकील के वहां पहुंचने पर उसके बाइक के आगे कार लगाकर घटना को अंजाम दे डाला। बाद में पुलिस एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए लूट की घटना को डकैती के रुप में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed