{"_id":"68d43498e761167e3e00652f","slug":"retired-soldier-dies-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138843-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रिटायर्ड जवान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रिटायर्ड जवान की इलाज के दौरान मौत
Wed, 24 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक अवधेश की फाइल फोटो
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के औटना गांव निवासी सीआरपीएफ में मेजर पद से रिटायर्ड हुए जवान राम जानकी मार्ग पर मुंडेरा शुक्ल गांव के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से सोमवार को घायल हो गए थे। जिनकी बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अवधेश (65) पुत्र राम अवतार सीआरपीएफ में मेजर पद पर कार्यरत थे। वह वर्ष 2018 में रिटायर्ड होकर घर आए थे। सोमवार की शाम वह बाइक से सिकरीगंज की तरफ से घर लौट रहे थे। मुंडेरा शुक्ल गांव के पास लोहरैया की तरफ से तेज रफ्तार ई-बाइक ने अवधेश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से उन्हें गोरखपुर भेज दिया गया। गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मृतक के बेटे राजेंद्र ने बताया कि इलाज के दौरान पिताजी की मौत हो गई। जिसकी सूचना धनघटा थाने पर दे दी गई है। एसओ जेपी दुबे का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।