फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   retired judge died 172 positive

dm sp inspected strong room

Sat, 24 Apr 2021 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
retired judge died 172 positive
कोरोना से रिटायर्ड जज की मौत, 172 मिले संक्रमित
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1100 पहुंची, सकते में विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के रहने वाले एक रिटायर्ड जज की कोरोना से मौत हो गई है। इसके अलावा 172 लोग पॉजिटिव मिले हैं। प्रतिदिन इतनी संख्या में संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमा परेशान है। संक्रमित इन सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 1100 पहुंच गई है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के बेलहर क्षेत्र के रहने वाले 62 वर्षीय रिटायर जज कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम उनका निधन हो गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बाहर से आने वालों लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को जिले में 172 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 85, बघौली क्षेत्र में चार, नाथनगर क्षेत्र में 24, मेंहदावल क्षेत्र में 21, सांथा क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार क्षेत्र में 25, पौली क्षेत्र में पांच, सेमरियावां क्षेत्र में छह, बेलहर कला क्षेत्र में एक शामिल हैं। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 1244 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 5007 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 52 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3855 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 1100 एक्टिव केस हैं। 1632 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुुक्रवार को 45 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आईसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed