फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Retired army man threatened over land dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को धमकी

Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Retired army man threatened over land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के लंगडावर गांव में जमीन विवाद की रंजिश में वायु सेना के सेवानिवृत्त कर्मी को जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने बुजुर्ग सेना कर्मी ती शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं, उनकी उम्र 60 वर्ष है। 14 अप्रैल को वह अपने घर के गेट के सामने की जमीन पर सफाई करके सीमेंट से ढाल बनवाने जा रहे थे, जिससे वाहन गेट के अंदर जा सके।
विज्ञापन

इसी बीच लगभग शाम को 6:00 बजे जमीन विवाद की रंजिश में गांव के अजीत यादव, गिरजेश यादव उर्फ गुड्डू यादव, अखिलेश यादव, मिथिलेश यादव विरोध करने लगे। कारण पूछने पर चारों एकराय होकर गालियां देते हुए काम बंद कराने लगे। काम बंद न करने पर मारने-पीटने व जानमाल की धमकी देने लगे। अकेला होने के कारण काम बंद कर दिया और घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed