फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Resolve pending cases: DM

लंबित प्रकरणों का करें निस्तारण : डीएम

Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Resolve pending cases: DM
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति और पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इस दौरान एक-एक कर योजनाओं की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निस्तारण का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। सीएम युवा अभियान के बारे में भी विस्तृत रूप से प्रगति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई, लीड बैंक एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित की जाए। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी हेतु तैयार प्रस्तावों पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि एमओयू के अंतर्गत जो परियोजनाएं धरातल पर उतरने वाले है, उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed