Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reshuffle in the posting of secretaries in Semriyawan

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में सचिवों की तैनाती में फेरबदल

Fri, 20 Nov 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Reshuffle in the posting of secretaries in Semriyawan
सेमरियावां। ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों के तैनाती गांव में फेरबदल किया गया है। ब्लॉक के आठ गांव में बदलाव हुआ है, जिसमें सचिव चंद्र प्रकाश को एक क्लस्टर का अतिरिक्त प्रभार देने से दो क्लस्टर आवंटित कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सचिव राकेश कुमार का एक क्लस्टर घटा दिया गया है, अब सिर्फ एक क्लस्टर में तैनाती रह गई है।
विज्ञापन


सेमरियावां ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायतों में 24 क्लस्टर बनाए गए हैं। ग्राम सचिव संतोष कुमार पांडेय को बिगरामीर क्लस्टर के तीन गांव से हटाकर दशावां क्लस्टर के पांच गांव बत्सी बत्सा, भरवलिया बूधन, दशावां, गंगैचा, जातेडीहा दुबौलिया में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

नौवाडीह द्वितीय क्लस्टर के चार गांव चिउटना, हुजुरा सुहावां, नौवाडीह द्वितीय, पचपोखरिया गांव में पहले से ही तैनाती है। अब नौ गांव में इनकी तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव चंद्र प्रकाश को बिगरामीर क्लस्टर के तीन गांव बढ़यामाफी, बिगरामीर, बिगरा अव्वल गांव में तैनाती दी गई है। छपिया -छितौना क्लस्टर के चार गांव अशरफपुर, छपिया -छितौना, केकरहो, टेमारहमत गांव में पहले से तैनात हैं। अब सात गांव में इनकी तैनाती हो गई है। सचिव राकेश कुमार को दशावां क्लस्टर के पांच गांव से हटा दिया गया है। अब इनके पास सिर्फ एक क्लस्टर दुधारा के तीन गांव दुधारा, मूड़ाडीहाबेग, तिलजा गांव में तैनाती रह गई है।
नए कार्यक्षेत्र आवंटन से सचिवों के बीच ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारियां निर्धारित हो गई हैं। अब संबंधित सचिव अपने आवंटित क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव और अन्य पंचायत संबंधी कार्यों का दायित्व संभालेंगे।


00000
डीपीआरओ की ओर से फेरबदल किया गया है। सचिवों तत्काल प्रभाव से तैनाती क्लस्टर के गांवों में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। सचिवों से कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत किया जा सके।
- राधेश्याम चौधरी, एडीओ पंचायत, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed