फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   repablic day

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आज मनेगा गणतंत्र दिवस

Sat, 25 Jan 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
repablic day
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोलाबाजार में तिरंगा झंडा की खरीदारी करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनेगा गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद आदि आयोजित होगा। पुलिस लाइंस में परेड भी होगा। सुबह आठ से 12 बजे तक मेंहदावल बाईपास से आजाद तिराहा और बैंक चौराहे तक यातायात व्यवस्था वनवे रहेगी।

26 जनवरी को सुबह 7:30 बजे प्रार्थना एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 8:30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडारोहण किया जाएगा। 9:15 बजे कलेक्ट्रेट में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 9.30 बजे पुलिस लाइंस में पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्रीराम चौहान होंगे। 10:00 बजे विद्यालयों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण और महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। खलीलाबाद में खेलकूद क्रास कंट्री का आयोजन होगा। 11:30 बजे रस्साकसी कार्यक्रम होगा। 10:30 बजे सभी विद्यालयों में खेलकूद, वाद विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। दिन में दो बजे सामूहिक मार्च पास्ट होगा। इसमें स्काउट व एनसीसी कैडेट मार्च पास्ट करेंगे। 3:30 बजे से सात बजे तक आजाद चौक पर सार्वजनिक सभा होगी। रात आठ बजे काव्य गोष्ठी होगी। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। डीएम रवीश गुप्त और एसपी ब्रजेश सिंह ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed