{"_id":"69653fc41ef51d90ed029fce","slug":"remembering-the-name-of-rama-brings-an-end-to-suffering-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-144319-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राम नाम सुमिरन से होता है दुखों का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राम नाम सुमिरन से होता है दुखों का अंत
Tue, 13 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
यज्ञ के दौरान प्रवचन करते कथा व्यास
धर्मसिंहवा। बौरव्यास में चल रहे श्री राम महायज्ञ में कथा व्यास हेमंत तिवारी ने कहा कि राम नाम सुमिरन मात्र से ही सभी दुखों का अंत हो जाता है। राम राम सुमिरन से काम, क्रोध लोभ से मुक्ति मिलती है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के बौरव्यास में श्री राम महायज्ञ के छठवें दिन मानस मर्मज्ञ हेमंत तिवारी ने कहा कि कलयुग में राम नाम एक आधार है जिसको सुमिरन करके मानव मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। उन्होंने सुंदर चौपाइयों के साथ राम विवाह प्रसंग के बारे में विस्तार से कथा सुनाई। कथा के दौरान धनुष भंग, परशुराम का स्वयंवर में आना लक्ष्मण संवाद को संगीतमय तरीके से अपने कथा में हेमंत जी ने विस्तार से सुनाया। यज्ञ में रात्रि के समय रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, ब्लॉक प्रमुख बघाैली योगेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, मनोज जायसवाल, सत्येंद्र उपाध्याय, बशू साहनी, लाल बहादुर साहनी, आनंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।