{"_id":"66a2d4e86bf3a1d3270228a4","slug":"remembered-the-soldiers-by-making-a-model-of-kargil-war-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118205-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कारगिल का युद्ध मॉडल बनाकर जवानों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कारगिल का युद्ध मॉडल बनाकर जवानों को किया याद
Fri, 26 Jul 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
- एचआरपीजी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कारगिल विजय दिवस पर सैन्य विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा कारगिल क्षेत्र का युद्ध मॉडल बनाकर वीर जवानों को याद किया गया। इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र (थिंक टैंक) गोरखपुर का सहयोग भी मिला।
सैन्य विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. अमित मिश्र ने कहा कि कारगिल युद्ध में मिली विजय आने वाली पीढि़यों को गौरव का एहसास दिलाती रहेगी। जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों को भगाया और उनका खात्मा किया। इसमें कई जवान शहीद भी हुए। आज उन जवानों को याद कर सच्ची श्रद्धांजलि देनी होगी।
इसके अलावा राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि कारगिल विजय दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में भारत के वर्चस्व को बढ़ाने में सहयोग किया था। इस अवसर पर करिश्मा, ममता, सचिन, अमन, अनामिका, हरमीत, अनुज, आदि छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।