{"_id":"57794df24f1c1b6e697f9da0","slug":"relief-from-the-rain-somewhere-anywhere-calamity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत
sant kabir nagar, up, india
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
रविवार शाम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं शहर के सड़कों की सूरत बिगड़ गई। कुछ स्थानों पर जल भराव तो कुछ स्थानों पर कीचड़ के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलने को मजबूर होना पड़ा।
वैसे तो शुक्रवार की शाम से ही रुक-रूक कर बारिश हो रही है। शनिवार को झमाझम बारिश हुई, वहीं रविवार शाम को भी रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। शहर में मुखलिसपुर रोड, गोलाबाजार, लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला, बंजरिया रोड, मोती नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, जूनियर हाईस्कूल परिसर आदि स्थानों पर बारिश के कारण जल जमाव हो गया। नालियां जाम होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी सड़क तक पसर गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा
मुखलिसपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क पर कीचड़ के कारण आने-जाने यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश कई मायने में लाभदायी साबित हो रही है। जिन किसानों के धान की बेहन तैयार हो चुकी है वह धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ तैयारी कर रहे हैं। बारिश से किसानों को मंहगे डीजल खरीद कर खेतों की सिंचाई करने से निजात भी मिल गई है।