फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Relief due to decrease in water in Rapti river

Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर घटा, 15 सेमी नीचे आया

Fri, 08 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Relief due to decrease in water in Rapti river
राप्ती नदी में पानी घटने से राहत 
मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर अब नीचे आना शुरू हो गया है। जहां बृहस्पतिवार को जलस्तर 77.50 मीटर था, वहीं शुक्रवार शाम 35 सेमी की गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर घटने से विभागीय लोगों को राहत मिली है। मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी उत्तरी दिशा में स्थित करमैनी बेलौली तटबंध की कुल लंबाई 19.200 मीटर है। राप्ती नदी के बाढ़ विभीषिका से बचाने के लिए बने इस तटबंध की मजबूती पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वहीं कुछ दिनों से हुई लगातार बरसात के कारण नदी के जलस्तर में जबरदस्त उछाल गया था।
विज्ञापन

बुधवार को शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 77.50 मीटर पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को नदी के जलस्तर में खास बदलाव नहीं आया, जल स्तर स्थिर हो गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह से ही जल स्तर नीचे आना शुरू हुआ शाम चार बजे तक राप्ती नदी का जलस्तर बढ़या ठाठर में 77.35 सेमी रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी आई।
विज्ञापन

अवर अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि जल स्तर अब घट रहा है अभी तक 15 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर नीचे आया है। सुरक्षा की दृष्टि से तटबंध पर कैंप किया जा रहा है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed