{"_id":"661aca7562f613fd5106e9db","slug":"register-farmers-in-every-gram-sabha-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-112795-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ग्रामसभा में किसानों का पंजीकरण कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ग्रामसभा में किसानों का पंजीकरण कराएं : डीएम
Sat, 13 Apr 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- डीएम ने की गेहूं खरीद की समीक्षा
- गेहूं खरीद की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिया कि लेखपाल प्रत्येक ग्राम सभा में कम से कम दस किसानों का पंजीकरण कराएं।
डीएम ने बताया कि शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समीक्षा में पाया कि अभी तक जनपद में कुल 2400 किसानों का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने डिप्टी आरएओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस सप्ताह जनपद के प्रत्येक ग्रामसभा में कम से कम 10 किसानों का पंजीकरण लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से कराए।
डीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को गेहूं विक्रय के समय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। समीक्षा में पाया कि जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य 64000 एमटी है, जिसके सापेक्ष जनपद में अभी तक 2240 क्विंटल खरीद हुई है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक केंद्र प्रभारी अगले सप्ताह में अधिक से अधिक गेहूं खरीद कर लक्ष्य को पूर्ण करें। डीएम ने कहा कि भुगतान 24 घंटे के अन्दर कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह, पीसीएफ प्रभारी महेंद्र गर्ग, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार, आलोक रंजन आदि मौजूद रहे।