Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Register a complaint from the comfort of your home as soon as the power goes out.

Sant Kabir Nagar News: बिजली गुल होते ही घर बैठे दर्ज कराएं शिकायत

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Register a complaint from the comfort of your home as soon as the power goes out.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद डिवीजन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत निगम ने कंट्रोल रूम, उपकेंद्रों तथा संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति ने अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाए तो उपभोक्ता बिना देर किए अपने संबंधित पावर हाउस या जिला कंट्रोल रूम पर सूचना दें, ताकि शिकायत का त्वरित निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन

एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति के अनुसार, जिले के सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों पर संबंधित एसडीओ और जूनियर इंजीनियर तैनात हैं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारी को देने पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी 24 घंटे उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, जिला विद्युत कंट्रोल रूम का नंबर 05547-297632 है। वहीं खलीलाबाद टाउन, औद्योगिक क्षेत्र, हरिहरपुर, धनघटा तहसील, मुखलिसपुर, पौली-चौराकला, खलीलाबाद ग्रामीण, औद्योगिक क्षेत्र ग्रामीण, हैंसर और मोलनापुर उपकेंद्रों के अलग-अलग संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज करा सकें।

विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना संबंधित उपकेंद्र या कंट्रोल रूम पर दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही निगम ने लोगों से ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हुए राष्ट्रहित में बिजली बचाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed