{"_id":"6943144a6c4cf0912d09027d","slug":"reflectors-were-installed-on-vehicles-on-major-roads-including-highways-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142919-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते वाहनों की आवाजाही सड़क पर रही धीमी । संवाद
संतकबीरनगर। घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे में हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने हाईवे सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया।
यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि कोहरे के कारण हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा देखा जाता है। कोहरे के कारण तेज रफ्तार वाहन एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख पाते हैं, जिससे हादसे हो जाते हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि रिफलेक्टर लगने से रात और कोहरे के समय वाहन दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
अभियान के तहत हाईवे पर चलने वाले ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य छोटे-बड़े वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए गए। इसके साथ ही शहर के भीतर चलने वाले उन वाहनों को भी चिह्नित किया गया, जिन पर रिफलेक्टर नहीं लगे थे। यातायात पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह भी दी। यातायात प्रभारी परमहंस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, हेडलाइट और फॉग लाइट का सही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।