फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reeling under the heat; the scorching sun and humidity are compounding the misery.

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, धूप की तपिश और उमस बढ़ा रही मुश्किल

Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Reeling under the heat; the scorching sun and humidity are compounding the misery.
संतकबीरनगर। आसमान से आग बरस रही है और तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके चलते लोग भीषण गर्मी से व्याकुल हो जा रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो जा रहे हैं। जो लोग जरूरी काम से शहर आ रहे हैं वह मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं और काम निपटाने के बाद लौट जा रहे हैं। स्थिति यह है कि उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को न तो बाहर चैन मिल रहा है और न ही घर में राहत मिल पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके साथ ही गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगाें की परेशानी बढ़ गई है। लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। गर्मी के सितम के चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दिन में दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। शहर आने वाले लोगों की परेशानी यह है कि कहीं पर भी छांव नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग ओवरब्रिज के नीचे ठहरकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही पशु- पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जगह- जगह लगे शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर पहुंचकर बेल का शर्बत, नींबू पानी, सत्तू, सिकंजी, गन्ने का रस आदि का सेवन कर रहे हैं। अस्पतालों में अन्य दिनों की अपेक्षा इस समय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें उल्टी- दस्त, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि प्रतिदिन 100 से 150 उल्टी- दस्त और बुखार पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनके इलाज के साथ ही परामर्श दिए जा रहे हैं।
0000000000000000000
मौसम में तल्खी अभी बनी रहेगी। तापमान कम होने के आसार नहीं है। उमस भरी गर्मी बनी रहेगी और मौसम साफ रहेगा।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed