फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Recovery will be done from the beneficiaries who do not complete the house: DM

आवास पूरा न करने वाले लाभार्थियों से होगी रिकवरी : डीएम

Mon, 30 Sep 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from the beneficiaries who do not complete the house: DM
- जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा (शासी निकाय) की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा शासी निकाय की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों ने अब तक आवास पूरा नहीं किया है, उन्हें नोटिस देकर रिकवरी की कार्रवाई करें।

डीएम ने निर्देशित किया कि पीएमएवाई शहरी में जिले में 219 लोग ऐसे है जो लोग अभी तक आवास नही पूर्ण कराया गया है। उनको नोटिस देते हुए रिकवरी की कार्रवाई सुनिश्चित करें। पीएम स्वनिधि योजना में धर्मसिंहवा, खलीलाबाद, मेंहदावाल की प्रगति खराब होने पर संबधित ईओ और एलडीएम को निर्देश दिया की एक सप्ताह में प्रगति 100 प्रतिशत कराएं। वेंडर्स प्रोफाइलिंग और उनके फैमली प्रोफाइलिंग मेंहदावल और मगहर की प्रगति अत्यंत खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में सभी नगर निकायों को 80 प्रतिशत से ऊपर प्रोफाइलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के लिए एसएचजी मार्ट बनाए जाने के लिए एसएचजी के लिंकेज करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ जयेकश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका अवधेश भारती, बीएसए अमित सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, ज्ञानेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed