फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reciting their compositions, the poets garnered acclaim.

Sant Kabir Nagar News: रचनाएं सुना कवियों ने बटेारी वाहवाही

Mon, 27 Apr 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Reciting their compositions, the poets garnered acclaim.
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच की ओर से रविवार को खलीलाबाद एक स्कूल के सभाकक्ष में मासिक कवि गोष्ठी हुई। इसमें शायर शोहरत अली मजहर खलीलाबादी ने अपनी रचना तेरी निगाह में मैं क्या हूं मुझे नहीं मालूम, तेरी वफा के जो काबिल नहीं तो क्या हूं मैं, सुनाकर गोष्ठी की शुरूआत की।
विज्ञापन

राधेश्याम मिश्र श्याम ने कैद पंछी का हौसला देखो, कह रहा आसमां हमारा है, सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की। अवधेश पांडेय ने खेल चुके हम बहुत चांदनी के आंगन में, आओ थोड़ा सूरज से भी आंखें मिलाएं, सुनाकर दुख सहन करने के लिए प्रेरित किया। शाहरूख सागर ने छोड़ के शिकवे गिले लग जाइए हमसे गले, जिंदगी का क्या ठिकाना तुम समझते क्यों नहीं, सुनाकर सभी से प्रेम से रहने की अपील की। अध्यक्षता हरिभजन सिंह भजन ने की। गोष्ठी में राजेश मृदुल, विपिन चंद्र जोशी, ज्योति सिंह अहसास ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस दौरान अवनीश कुमार, मोहम्मद अली, देवानंद बच्चन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed