{"_id":"f3b66a98abd8713ae13df78d47a423e1","slug":"received-the-appointment-letter-trainee-teachers-face-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र मिला, प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे खिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र मिला, प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे खिले
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार शाम को बीएसए ने द्वितीय
विज्ञापन
बैच के 132 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति बांटा। नियुक्ति पत्र मिलने पर
शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए को
बधाई दी। हालांकि नियुक्ति पत्र मिलने की जानकारी के चलते प्रशिक्षु शिक्षक
बीएसए कार्यालय पर सुबह से ही जुटने लगे थे।
छह माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने टेस्ट दिया था। टेस्ट में पास होने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र के लिए इंतजार कर रहे थे। करीब दो माह के इंतजार के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों का 29 दिसंबर को काउंसिलिंग कराई गई।
जिसमें 132 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराई। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 78 महिला और विकलांग प्रशिक्षुु शिक्षक तथा 54 पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को विद्यालयों पर तैनाती का नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से तैनाती दी गई है।
इस दौरान पटल सहायक राकेश मणि त्रिपाठी, राज कुमार पांडेय, बजरंगी लाल विश्वकर्मा, सुभाष समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में टेट शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल, महामंत्री कमलेश यादव, संयोजक नवीन त्रिपाठी ने प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने पर बीएसए को बधाई दी है।