फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Received the appointment letter, trainee teachers face bloom

नियुक्ति पत्र मिला, प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे खिले

Fri, 01 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Fri, 01 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार शाम को बीएसए ने द्वितीय
विज्ञापन
बैच के 132 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति बांटा। नियुक्ति पत्र मिलने पर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए को   बधाई दी। हालांकि नियुक्ति पत्र मिलने की जानकारी के चलते प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए कार्यालय पर सुबह से ही जुटने    लगे थे।
  
छह माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने टेस्ट दिया था। टेस्ट में पास होने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र के लिए इंतजार कर रहे थे। करीब दो माह के इंतजार के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों का 29 दिसंबर को काउंसिलिंग कराई गई।

जिसमें 132 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराई। बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 78 महिला और विकलांग प्रशिक्षुु शिक्षक तथा 54 पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को विद्यालयों पर तैनाती का नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से तैनाती दी गई है।

 इस दौरान पटल सहायक राकेश मणि त्रिपाठी, राज कुमार पांडेय, बजरंगी लाल विश्वकर्मा, सुभाष समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में टेट शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल, महामंत्री कमलेश यादव, संयोजक नवीन त्रिपाठी ने प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने पर बीएसए को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed