फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Realization recovered on the deposition of robbery accused

शनिचरा लूटकांड के आरोपी की निशादेही पर नकदी और असलहा बरामद

Fri, 01 Nov 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Realization recovered on the deposition of robbery accused
बस्ती। शनिचरा लूटकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : KHALILABAD
शनिचरा लूटकांड के आरोपी की निशादेही पर असलहा बरामद
विज्ञापन

धनघटा (बस्ती)। शनिचरा बाजार लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने आजमगढ़ जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खंडहर मकान में छिपाकर रखे गए लूट के 9500 नकदी और तमंचा व कारतूस बरामद किया। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने आरोपी को फिर आजमगढ़ जेल में दाखिल कर दिया।

तीन सितंबर को शनिचरा बाजार में नमकीन व्यवसायी से बाइक सवार तीन बदमाश 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। घटना के समय एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया था। इसी बीच आजमगढ़ पुलिस ने एक बदमाश लक्ष्मण यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। दूसरा बदमाश सुनील यादव पुत्र रामानंद यादव निवासी श्रीकांतपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को उसी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसओ ने बताया कि विवेचना के क्रम में कोर्ट से अर्जी देकर आरोपी सुनील यादव को 30 घंटे के लिए कस्टडी रिमांड पर लाया गया। आरोपी की निशानदेही पर उमरिया के आगे मदरा जाने वाले मार्ग पर खंडहर मकान में छिपाए गए लूट के 9500 रुपये और घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस के अलावा पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दस सितंबर को वह चोरमोरवा गांव के पास सेवानिवृत्त डीआईजी जेपी सिंह के चचेेरे भाई की हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ आजमगढ़ में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने शनिचरा लूटकांड की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। तीसरे साथी के बारे में भी बताया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed