{"_id":"66eb260f15523f4e6602ef64","slug":"raub-was-showing-off-his-gun-beat-him-up-and-handed-him-over-to-the-police-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120943-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तमंचा दिखाकर झाड़ रहा था रौब, पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तमंचा दिखाकर झाड़ रहा था रौब, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Thu, 19 Sep 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के नाथनगर चौराहा के पास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर चौराहा के पास बाजार में मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे देसी कट्टा लेकर किशोर को रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। नाराज दुकानदार भड़क गए। कट्टा लहरा रहे एक किशोर को पकड़कर पिटाई कर नाथनगर स्थित बूथ पर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन के साथ युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया।
मंगलवार की शाम नाथनगर मुख्य बाजार में रोज की तरह ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान दो किशोर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद एक किशोर मौजूद लोगों में धौस झाड़ने के लिए असलहा का प्रदर्शन करने लगा। यह देख स्थानीय दुकानदार और युवा भड़क गए। पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद असलहा समेत पुलिस बूथ पर ले जाकर सौंप दिया। पुलिस हिरासत में रखे गए किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं कार्रवाई कर बाल सुधार गृह भेज दिया।