फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ration dealer should honestly do his work

जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें कोटेदार: एसडीएम

Wed, 01 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ration dealer should honestly do his work
धनघटा तहसील में एसडीएम का घेराव करते फुलूई गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। एसडीएम ने मंगलवार को धनघटा तहसील के कोटेदारों की बैठक तहसील सभागार में की। इसमें एसडीएम ने कोटेदारों को घटतौली न करने अधिक रेट न लेने और समय से वितरण करने की हिदायत दी। तो कोटेदार भी अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराए।
विज्ञापन


एसडीएम इंद्रभान तिवारी ने कहा कि कोटेदारों की शिकायत प्रशासन से लगायत शासन तक बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए कोटेदारों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन


शासन द्वारा निर्धारित मानक के तहत कोटेदार राशन का वितरण करें और नियमों का पालन करें तो इस तरह की शिकायतें बंद हो जाएगी। एसडीएम ने कोटेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि यदि आदत में सुधार नहीं लाए तो सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार पर कार्रवाई केे लिए गांववालों ने एसडीएम को घेरा

हैंसर। क्षेत्र के फुलुई गांव के लोग मंगलवार को धनघटा तहसील पर पहुंच कर एसडीएम के कक्ष में जाकर उनको घेर लिए। गांव के लोगों का कहना था कि कोटेदार राशन वितरण में मनमानी कर रहा है। जिसकी शिकायत यहां पर दो-दो बार की गई।

इसके बाद भी अभी तक जांच करने गांव में कोई नहीं पहुंचा। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यहां से नहीं जाएंगे। ग्रामीण सुनील, महेंद्र, पानमती, कलावती, सावित्री, भोला, सुभाष, रामजियावन आदि का कहना था कि कोटेदार राशन नहीं देता है।

इसकी शिकायत पहले भी की गई पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं किया।  एसडीएम के समझाने के बाद भी गांववाले नहीं माने तो उन्होंने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मी भी गांववालों को मनाने में जुट गए।


 एसडीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर गांववाले माने। लेकिन गांववालों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर जांच करके कोटेदार को दंडित नहीं किया गया तो तहसील पर डेरा डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed