फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ratanjeet in five km and Priya was the winner in three km race

Sant Kabir Nagar News: पांच किमी में रतनजीत और तीन किमी की दौड़ में प्रिया रही विजेता

Thu, 17 Aug 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ratanjeet in five km and Priya was the winner in three km race
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन
विज्ञापन

-विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच ओर तीन किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ। इसमें बालक और बालिका दोनों शामिल हुए। प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर बालक वर्ग में रतनजीत और तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में कुमारी प्रिया प्रथम स्थान पर रही। इन सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


क्राॅस कंट्री रेस बालक वर्ग की शुरूआत स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद से हुआ। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। पांच किलोमीटर की दौड़ में बालक वर्ग के खिलाड़ी नेदुला चौराहे तक दौड़ते आए और वापस दौड़ते हुए स्टेडियम लौटे। बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की दौड़ स्टेडियम में हुई।
विज्ञापन


इस पूरी प्रतियोगिता में कुल 74 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 57 बालक और 17 बालिकाएं शामिल हुईं। बालक वर्ग में रतनजीत प्रथम, विकास द्वितीय और अतुल तीसरे पर रहे। इसी तरह से बालिका वर्ग में कुमारी प्रिया प्रथम, रजनी द्वितीय और आंचल तीसरे पर रहीं। संजय, हरिओम, देवऋषि, काजल, अंशिका और अलका प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार पांडेय और उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसआई गोकरन पांडेय, जिला वालीबाॅल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव, जिला फुटबाल संघ के सचिव डाॅ विद्युत विश्वास, सुमन यादव, महेन्द्र यादव, ओसामा जौहर, अमित कन्नौजिया, हिमांशु पाल, विमलेश ध्रुव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article