फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapti's water level rises by eight centimeters and becomes stable, relief received

Sant Kabir Nagar News: दो माह बाद भी चुरेब और मुखलिसपुर गोलीकांड के नहीं मिले नामजद आरोपी

Tue, 16 Jul 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rapti's water level rises by eight centimeters and becomes stable, relief received
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चुरेब और महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में हुए गोलीकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ हैं। उनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। कागजों में पुलिस की छापेमारी चल रही है। मगर, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और वह खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

छह मई को जमीनी विवाद में कोतवाली क्षेत्र के चुरेब गांव में एक युवक को गमनबढ़ों ने गोली मार दी थी। साथ ही वहां पर खड़ी दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गए। घटना के दो माह से ज्यादा का समय बीत गया और पुलिस अभी तक मामले में नामजद तीनों आरोपी में से एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जबकि इस मामले में गोरखपुर के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ दिन के बाद गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसी तरह महुली थाना क्षेत्र में मुखलिसपुर में कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर बाबा और नाती को 21 मई को गोली मार दी गई थी। घटना को भी लगभग डेढ़ माह बीत चुके हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। नामजद मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इसके वजह से पीड़ित परिजन परेशान और डर के साए में हैं। वहीं पुलिस की सुस्ती भी स्थानीय लोगों के समझ से परे है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में विवेचकों से जानकारी ली जाएगी। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed