फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rapti's water level crossed the danger mark

खतरे के निशान से पार हुआ राप्ती का जलस्तर

Thu, 13 Oct 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rapti's water level crossed the danger mark
मेंहदावल तहसील क्षेत्र करमैनी के पास बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर। - फोटो : KHALILABAD
खतरे के निशान से पार हुआ राप्ती का जलस्तर
विज्ञापन

-लाल निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची राप्ती
-तटबंध से सटे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
मेंहदावल। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को राप्ती नदी लाल निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। खतरे के निशान को पार करते ही विभागीय अधिकारी संभावित कटान स्थलों पर बांध को बचाने के लिए निरोधक कार्य कराने में जुट गए हैं। करमैनी-बेलौली तटबंध पर स्थित राप्ती नदी का जलस्तर जहां बुधवार को सायं चार बजे 79.350 मीटर था, वहीं बहस्पतिवार सुबह आठ बजे जलस्तर 79.500 मीटर पर पहुंच गया। शाम चार बजे नदी का जलस्तर बढ़ते हुए 79.600 मीटर तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। बढ़ते जलस्तर को लेकर तटबंध से सटे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। तटबंध पर तैनात अवर अभियंता व कर्मचारी कटान स्थलों को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं।

आवश्यक बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं नौगोबिशुनपुर-बेलौली में राप्ती का जलस्तर तटबंध से सटकर बह रहा है। बढ़ता जलस्तर विभागीय अधिकारियों के माथे पर भी दबाव डाल रहा है। वैसे तो ड्रेनेज खंड के जिम्मेदार अधिकारी तटबंध के पुख्ता सुरक्षा का दावा कर रहे हैं, लेकिन बढ़ता जलस्तर ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है। सहायक अभियंता राम उजागिर लाल ने बताया कि राप्ती लाल निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तटबंध की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आवश्यक स्थानों पर बाढ़ निरोधक कार्य कराते हुए तटबंध को सुरक्षित किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद भी तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed