फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti river water level increase

राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब बह रही नदी

Thu, 12 Aug 2021 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
rapti river water level increase
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब बह रही नदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जून माह से ही राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने व घटने का दौर शूरू हैं। वर्तमान समय में राप्ती नदी का जलस्तर एक बार फिर उछाल पर हैं। वैसे तो ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि नदी का जलस्तर दो दिनों से लगातार बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को स्थिर हो गया है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर भी लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर क्षेत्रवासी बाढ़ की आशंका से ग्रस्त हैं।

19.200 किलोमीटर लंबी करमैनी- बेलौली तटबंध पर स्थित राप्ती नदी का जलस्तर बरसात के साथ ही उछाल पर हैं। वैसे तो जून माह से ही नदी के जलस्तर में बढ़ने व घटने का क्रम देखा जा रहा हैं। कई बार जलस्तर तटबंध से सटकर दबाव बनाते भी दिखा। विभागीय अधिकारी तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य भी करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर दोपहर 12 बजे 77.20 मीटर पर मापा गया। नदी नौगो व विशुनपुर में तटबंध से सटकर बह रही है। खैरा मंदिर के पास कटान रोकने के लिए विभागीय अधिकारी बाढ़ निरोधक कार्य भी किए हैं। ड्रेनेज खंड द्वितीय के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि नदी बृहस्पतिवार को 77.20 मीटर पर उसका जलस्तर स्थिर पाया गया। जो खतरे के निशान 79.50 मीटर से काफी नीचे है। बारिश के कारण नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। एहतियातन सुरक्षात्मक कार्य आवश्यकता अनुसार कराए जा रहे हैं। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed