फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti,river

तेजी से बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर

Wed, 18 Aug 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
rapti,river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। लगातार हो रही बारिश की वजह से राप्ती नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी सिर्फ 20 सेंटीमीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही है। नदी के जल स्तर बढ़ने से बांध के किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

राप्ती नदी के खतरे का निशान 79.50 मीटर है। बुधवार को नदी 79.30 मीटर पर बह रही थी। यह स्तर खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर है। तटबंध से सटे गांव बेलौली, खैरा, थरौली, डुमरियाबाबू, नगपुर,बढया, बानडूमर, विशुनपुर, जोरवा, छपिया तिवारी, छपिया पराग व नौगो ऐसे गांव हैं। बांध पर कई जगह रेनकट्स और रेट होल बन गए हैं। इंदरपुर व डुमरियाबाबू और बेलौली में कई स्थानों पर नदी तटबंध की ओर कटान कर रही है। जिससे लोग भयभीत हैं। ड्रेनेज खंड के अधिकारी तटबंध की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे हैं। जलस्तर की लगातार निगरानी कराने के साथ ही तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ निरोधक व सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। फिलहाल तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed