फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape3

नित्य क्रिया के लिए गई बालिका से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
rape3
नित्य क्रिया के लिए गई बालिका से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- गांव की रहने वाली दो सहेलियों पर बालिका को बहलाकर ले जाने और आरोपियों को सौंपने का आरोप
- आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और सहेलियों पर बहलाकर ले जाने का केस दर्ज
- दोनों नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संकबीरनगर। बृहस्पतिवार की देर शाम नित्य क्रिया के लिए गई धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका से तीन युवकों ने बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह आरोपियों ने बालिका को खेत में छोड़ दिया। आरोप है कि बालिका की दो सहेलियां उसे नित्य क्रिया के बहाने ले गईं और आरोपियों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट व दोनों सहेलियों पर बहलाकर ले जाने का केस दर्ज किया है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को बृहस्पतिवार की देर शाम गांव की रहने वाली दो किशोरियां नित्य क्रिया के बहाने घर से ले गईं। आरोप है कि दोनों किशोरियां उसकी बेटी को पड़ोस गांव के रहने वाले तीन युवकों की बाइक पर जबरन बैठा दिया। आरोपी उसकी बेटी को गांव से थोड़ी दूर पर स्थित आम के बगीचे में ले गए। आरोप है कि तीनों ने बेटी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में दूसरी जगह भी ले गए और वहां भी गलत काम किया। शुक्रवार की सुबह उसकी बेटी को खेत में छोड़कर आरोपी भाग गए। वह जब काफी देर तक जब घर नहीं पहुंची तो रात में ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई। सुबह बेटी खेत में बदहवाश हाल में मिली। परिजन उसे लेकर घर गए। बाद में पीड़िता के साथ पिता धनघटा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और दोनों किशोरियों के खिलाफ बहला कर ले जाने का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जबकि दोनों नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। शेष की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed