{"_id":"618ac8c9456963225d35d510","slug":"rape-to-young-girl-khalilabad-news-gkp415799394","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
धनघटा (संतकबीरनगर)। अदालत के आदेश पर मंगलवार को महुली पुलिस ने गोरखपुर के गायत्रीपुरम निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने पिता का इलाज कराने के नाम पर युवती से साढ़े सात लाख रुपये भी हड़पे हैं। शादी करने और ली गई रकम लौटाने से इनकार करने पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। केस दर्ज नहीं होने पर अदालत की शरण ली।
महुली क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि गोरखपुर के गायत्रीपुरम निवासी राजीव तिवारी उर्फ राजू तिवारी ने उसे शादी का झांसा दिया। शादी करने के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे अपने पिता का इलाज कराने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये भी लिए। पैसे वापस मांगने पर जान-माल की धमकी दे रहा है। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित राजीव तिवारी उर्फ राजू तिवारी निवासी गोरखपुर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।