फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rape of a minor, police busy searching for the accused

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rape of a minor, police busy searching for the accused
-पहले सामूहिक दुष्कर्म की बात कही थी पीड़िता ने, जांच में झूठी निकली बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत के एक गांव की नाबालिग से शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने लड़की से जब कड़ाई से पूछताछ की तो वह सामूहिक दुष्कर्म की बात से मुकर गई और गांव के ही एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो तथा दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार हैै।
मेंहदावल नगर पंचायत के एक गांव की नाबालिग शनिवार रात करीब दस बजे परिजनों के साथ मेंहदावल थाना पहुंची। परिजनों ने बताया कि कुछ लोग उसकी लड़की को जबरन एक ऑटो में बैठाकर खलीलाबाद ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की बात सुनकर पुलिस तत्काल मामले की जांच में जुट गई। वह किशोरी व उसके परिजनों को लेकर रातभर मेंहदावल से खलीलाबाद तक उसके बताए स्थान की तलाश करती रही लेकिन पीड़िता का बताया स्थान कहीं नहीं मिला। इस पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। महिला पुलिस ने जब कड़ाई से किशोरी से पूछताछ किया तो वह सामूहिक दुष्कर्म की बात से मुकर गई और गांव के ही एक लड़के पर खेत की ओर जाते समय दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो तथा दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने जब जांच की तो पीड़िता उससे पलट गई और गांव के एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article