फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब शादी करने की बारी आई तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता व उसके ननिहाल के लोगों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पहले थाने पर फरियाद की। थाने में जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें न्यायालय की शरण लेना पड़ा। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारने पीटने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के मामा ने आरोप पत्र में कहा है कि उनकी बहन की शादी गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र एक गांव में हुई थी। उनकी बहन व जीजा की मौत हो गई तो 14 वर्षीय भांजी को अपने घर लाकर पालन पोषण कर रहे हैं। आरोप है कि उनकी भांजी के साथ उनके गांव के ही एक युवक ने एक वर्ष पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बात की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो वह युवक के घर पहुंचे और भांजी से शादी करने के लिए युवक के परिजनों पर दबाव बनाए। जिस पर युवक और उसके परिवार के लोगों धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता के मामा ने यह आरोप भी लगाया है कि जब उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस उनकी बात अनसुनी कर दी। उसके बाद वह न्यायालय की शरण में गए। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, किशोरी के मामा का आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी हरकत में नहीं आई है। जिससे आरोपी युवक व उसके परिजन सुलह समझौता के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं हो जाता है तब तक उससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed