फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rape done by threatening to make porn video viral

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Thu, 27 Oct 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rape done by threatening to make porn video viral
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

परिवार वालों की मौजूदगी में अक्सर युवक का महिला के घर होता था आना-जाना
महिला का नहाते वक्त की बना लिया था अश्लील वीडियो
संतकबीरनगर। महिला को अकेला पाकर घर में घुस कर पड़ोसी युवक ने नहाते वक्त अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। उसी को सोशल मीडिया पर वायरल करने और पति के मोबाइल फोन पर भेजने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला के घर से 60 हजार रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद भी उठा ले गया। जेवरात व नकदी वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, गबन, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया।
आरोपी युवक अक्सर उसके परिवार वालों की मौजूदगी में घर आता-जाता था। छह महीने पहले महिला के पति सउदी कमाने गए। आरोप है चार अप्रैल 2022 की रात करीब दस बजे महिला के घर में युवक घुस गया। पूर्व में खींची अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक उसके पर्स में रखा दस ग्राम की सोने की चेन, पांच ग्राम सोने की अंगूठी, और बॉक्स में रखा 30 हजार रुपये नकद उठा ले गया।
विज्ञापन

जब महिला ने जेवरात व रुपये की मांग की तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। सामाजिक भय की वजह से पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। आरोपी के लगातार परेशान करने पर पति को मामले की जानकारी दी। उसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच कर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी युवक पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने, जेवरात व नकदी उठा ले जाने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। महिला का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed