फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape,court

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
rape,court
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

बहन का देवर है आरोपी, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की बहन के देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की है।
मेंहदावल क्षेत्र की 22 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसकी बहन की शादी खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में हुई है। जुलाई 2018 के अंतिम सप्ताह में बहन की तबीयत खराब हुई तो उसे बहन के घर काम करने के लिए भेजा गया। आरोप है कि सात अगस्त 2018 को करीब 11 बजे रात में सभी भोजन करके अपने- अपने स्थान पर सोने चले गए। बर्तन साफ करने के बाद वह भी कमरे में सोने गई। आरोप है कि उसकी बहन के देवर नागेंद्र पहले से उसके कमरे में छिप कर मौजूद थे। आरोप है कि बहन के देवर ने उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बहन के ससुर, सास और ननद व उसकी बहन पहुंच गई। जब उसने सारी बात बताई तो लोग बहन के देवर के साथ उसकी शादी बाद में करा देने का झांसा देकर चुप करा दिया। उसके बाद बहन का देवर शादी का झांसा देकर कई बार उससे संबंध बनाए।
विज्ञापन

उसके माता- पिता मार्च 2019 में शादी करने को तैयार थे। बाद में बहन के देवर के घर वाले शादी से टालमटोल किया। 18 जुलाई 2019 को उसे बहन के घर से भगा दिया। कोतवाली से लेकर एसपी तक प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed