{"_id":"68793f58e3632f2d630becc4","slug":"randomly-parked-vehicles-at-azad-chowk-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135676-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोग, शहर में आए दिन लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोग, शहर में आए दिन लग रहा जाम
Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजाद चौक पर खड़े बेतरतीब वाहन
संतकबीरनगर। शहर में पार्किंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। पार्किंग न होने से सड़क किनारे ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जिससे जाम लगने से राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए धन आवंटित किया गया है, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी कोई कार्य नहीं शुरु हुआ है।
शहर में बड़ी संख्या में लोग जरूरी काम से प्रतिदिन आते हैं, लेकिन उनके समक्ष वाहन खड़ा करने का संकट बना हुआ है। कारण यह है कि वाहन पार्किंग के लिए कहीं पर भी व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते लोग शहर के गोला बाजार, एचआर इंटर कॉलेज के सामने, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक और मेंहदावल बाईपास पर सड़क पर वाहन खड़े करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे रोजाना शाम होते ही ज्यादा जाम की समस्या बनती है।
हालांकि यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी वाहनों व्यवस्थित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। महुली से आए इंद्रजीत कुमार, दयानंद आदि ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए कहीं पर भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सड़क पर वाहन खड़ा करने की मजबूरी है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पुरानी तहसील परिसर में बनना है मल्टीलेवल पार्किंग, जमीन का अब तक नहीं हुआ सीमांकन
शहर में वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की पहल पर पुरानी तहसील परिसर में मल्टीलेवल वाहन पार्किंग बनाने की मंजूरी मिली है। इसके लिए तेरह करोड़ 45 लाख का बजट स्वीकृत है। सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पार्किंग बनने के बाद लोगों को वाहन खड़ा करने में आने वाली दुश्वारियां दूर होगी, लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कारण यह है कि जहां पर पार्किंग बनना है, उस जमीन का सीमांकन नहीं हुआ है। शहर के निवासी आदि ने बताया कि वाहन पार्किंग का निर्माण शुरू कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट
शहर में वाहन पार्किंग के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके बनने के बाद लोगों को वाहन खड़ा करने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद