फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ramvriksha died due to serious head injury

Sant Kabir Nagar News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी रामवृक्ष की मौत

Wed, 30 Oct 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 30 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ramvriksha died due to serious head injury
धनघटा। क्षेत्र के बन्हैती गांव निवासी वृद्ध रामवृक्ष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में रामवृक्ष की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्यारोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस मंगलवार की सुबह से भागदौड़ कर रही है, लेकिन 36 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से काफी दूर हैं। बन्हैती गांव निवासी राम वृक्ष सोमवार की सुबह दीवानी न्यायालय में तारीख देखने के लिए घर से निकले थे। मंगलवार की सुबह गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर खून से लथपथ उनका शव मिला। उनके शरीर के कई हिस्सों पर चोट थी।
विज्ञापन

शव के बगल में खून से सना डंडा भी पाया गया था। वहीं कुछ ईंट ऐसे भी देखे गए जिस पर खून लगा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद रामवृक्ष के कातिलों के तलाश में जुट गई, लेकिन बुधवार को शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

हालांकि कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही गांव के लोगों का कहना है कि सीधे स्वभाव के धनी राम वृक्ष से गांव में किसी से भी कोई अनबन इस समय नहीं था। यह अलग बात है कि उनके सगे भाई और उनके बीच जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है, लेकिन इस समय दोनों भाइयों के परिवार के लोग एक-दूसरे के घर बराबर आ जा रहे थे। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि राम वृक्ष की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी बताया गया है। इस घटना का पर्दाफाश जल्द ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed