{"_id":"62daecbe3a3e3c0aa50d675a","slug":"rampage-and-sabotage-in-shop-khalilabad-news-gkp4445991114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, तीन नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, तीन नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, तीन नामजद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
संतकबीरनगर। भुवरिया के पास कार की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। विरोध करने पर कार में सवार लोगों ने घायल युवक के मामा की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
मीरगंज निवासी रामानंद गुप्ता ने बताया कि भुवरिया चौराहे पर उनकी राइस मिल और आटा चक्की है। वहीं उनकी दुकान है। 18 जुलाई की की शाम साढ़े सात बजे उनका भांजा रवि दुकान पर आ रहा था। उसी दौरान पीछे से सफेद रंग की कार ने भांजे को चपेट में ले लिया। उसके हाथ और मुंह में चोटें आईं। रवि ने इसका विरोध किया तो कार में बैठे गुलाम अशरफ सिद्दीकी, अरसद, इरफान व दो अन्य लोग उसकी दुकान में घुस आए। आरोप है कि लोग हॉकी-डंडे से उसे मारा पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि गुलाम अशरफ सिद्दीकी, अरसद, इरफान और दो अन्य निवासी परसवा के खिलाफ गोलबंद होकर मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने, तोड़फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।