फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ramjanki marg

Sant Kabir Nagar News: जिस रास्ते गए राम, धन्य हुआ वह धाम

Tue, 23 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
ramjanki marg
फोटो है
विज्ञापन

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने से चारों तरफ उल्लास

इंद्रेश यादव

धनघटा। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने से राम जानकी मार्ग से सटे लोग अपने को धन्य मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि कभी प्रभु श्री राम इसी रास्ते जनकपुर से माता जानकी को साथ लेकर बरात समेत लौटे थे। आज जब अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए तो इस सौभाग्यशाली पल को देखकर आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं। प्रभु श्रीराम जनकपुर से बरात के साथ इसी रास्ते गए तो इस मार्ग का नाम राम जानकी मार्ग हो गया। धनघटा तहसील क्षेत्र राम जानकी मार्ग के दायरे में आता है।

भगवान श्री राम माता जानकी व बरात के साथ धनघटा तबका भीऊघाट के रास्ते अयोध्या गए थे। इसका उल्लेख शास्त्रों में भी है और बुजुर्ग बताते चले आ रहे हैं। आज जब वह अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन


- रामजी पांडेय



प्रभु श्री राम के मंदिर में विराजमान होने का लंबे अरसे से लोग इंतजार कर रहे थे। मंदिर के लिए जाने कितने लोग अपनी जान न्योछावर कर दिए। तो इस मौके पर खुशी क्यों नहीं होगी। राम जानकी मार्ग के किनारे वालों के लिए यह तो बहुत बड़ा सौभाग्य का पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ओम प्रकाश यादव



अवधपुरी ममपुरी सुहावन, उत्तर दिशा सरयू बहे पावन इस चौपाई के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास ने जिस तरह अयोध्या का परिचय कराया है। उसी तरह राम जानकी मार्ग का उल्लेख भी धर्म शास्त्रों में आता है। आज जब प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए तो यह धरा धन्य हो गई।


- बिंदु जी मिश्रा



राम जानकी मार्ग का नामकरण माता जानकी और प्रभु श्री राम के नाम से अनायास नहीं हुआ है। प्रभु श्री राम जनकपुर से बरात के साथ अयोध्या इसी रास्ते से होकर लौटे थे। आज जब अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई तो अयोध्या के साथ राम जानकी मार्ग की भी शोभा बढ़ गई।

- राजेंद्र प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed