फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rambhakt

Sant Kabir Nagar News: कार सेवकों पर हुआ था अत्याचार चली थी गोली

Mon, 15 Jan 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
rambhakt
मेंहदावल के लोगों ने अयोध्या में दी थी गिरफ्तारी
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 30 अक्तूबर 1990 को बड़ी संख्या में मेंहदावल के लोग नगर में इकट्ठा हुए। जुलूस की शक्ल में शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर थाने में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी से पूर्व लोग अयोध्या की सड़कों पर टहल रहे थे तो पुलिस की बर्बरता देखने को मिली। अयोध्या के लोगों ने बताया कि निहत्थे कारसेवकों पर अत्याचार तथा गोली चलाने की कार्रवाई हुई थी।
मेंहदावल क्षेत्र के मधईपुर निवासी 65 वर्षीय पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ छोटलू सिंह ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन लगातार बढ़ रहा था। शिला पूजन, राम ज्योति समेत कई अभियान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद तथा भाजपा ने चलाया। भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर को लेकर रथ यात्रा भी निकाली। रथ यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का अभियान चला। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में बस्ती जिला मुख्यालय पर आडवाणी के नेतृत्व में निकली रथ यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहां से रथ यात्रा के साथ हम लोग मेंहदावल पहुंचे। परिवहन विभाग के बस स्टैंड के सामने लालकृष्ण आडवाणी की जनसभा हुई थी। आज राम मंदिर निर्माण तथा रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा पर पुरानी याद ताजा हो जाती है। जब हर घर से लोगों ने सड़क पर निकलकर राम मंदिर आंदोलन के सहभागी बनते हुए सड़कों पर संघर्ष किया। संघर्ष का परिणाम यह रहा कि आज राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू निवासी 56 वर्षीय मानवेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन की गूंज गांव-गांव तक पहुंच गई थी। कई राम भक्तों को कार सेवा से पहले ही उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने हिरासत में ले लिया था। इन्हें जेल में डाल दिया गया था। आंदोलन से जुड़े कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने जुल्म भी किया। आंदोलन से तोड़ने का प्रयास भी हुआ लेकिन राम मंदिर आंदोलन से जुड़े राम भक्त अपने कर्तव्य पथ से विमुख नहीं हुए। 30 अक्तूबर 1990 को बड़ी संख्या में लोगों के साथ हम लोग मेंहदावल नगर पहुंचे और वाहन जुलूस के शक्ल में शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्थानी थाने में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी से पूर्व जब हम लोग अयोध्या की सड़कों पर टहल रहे थे तो पुलिस की बर्बरता के निशान देखने को मिले। अयोध्या के लोगों से निहत्थे कारसेवकों पर अत्याचार तथा गोली बरसाने की कहानी भी सुनी। आज राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हो रहा है। राम मंदिर निर्माण तथा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर घर में उत्सव का माहौल है।

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

स्काउट गाइड भवन पर आयोजित हवन में मौजूद लोग । स्रोत - स्काउट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed