{"_id":"65b16ec56f44dd8be30411a5","slug":"ram-darbar-jhanki-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8798-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बखिरा में राम दरबार की झांकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बखिरा में राम दरबार की झांकी निकाली
Thu, 25 Jan 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
बखिरा में राम दरबार की झांकी निकली। संवाद
सवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। मंगलवार की देर शाम को बखिरा कस्बे में राम-सीता व लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। श्रद्धालु रामधुन में मस्ती में डांस करते व झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। झांकी के पीछे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेे।
शनिचरा बाजार मोहल्ले से शुरू हुई राम-सीता-लक्ष्मण की मनमोहक झांकी सहजनवां तिराहा, इंटर काॅलेज तिराहा, पुलिस चौकी, अमरडोभा, मंगल बाजार से होकर वापस शनिचरा बाजार मुहल्ले पहुंची। राम दरबार की झांकी में नवयुवक व बच्चे रामधुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।
आयोजक मोनू वर्मा व अजय गुप्ता ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर में उन लोगों ने अखण्ड रामचरित मानस पाठ का अनुष्ठान किया था। इसके बाद शाम को भंडारा भी आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने पूड़ी, हलवा ग्रहण किया।